परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरूखी थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोगों को गम्भीर चोट लगी है। हालांकि घटना बुधवार की देर शाम की है। इधर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की है। जिसकी एफआईआर गुरुवार को पुलिस ने दर्ज की है। एक पक्ष के चंद्रावती देवी के बयान पर नंदकिशोर साह, मंटू सिंह, मंकेश सिंह, अमित कुमार गुप्ता, हरि साह, मुन्ना सिंह, परमेश्वर सिंह व अमन कुमार पर मारपीट का आरोप है।
वहीं दूसरी तरफ नन्दकिशोर साह के बयान पर गांव के ही निकाश कुमार, गोलू कुमार, विकाश कुमार, विनोद कुमार, बालगोविंद भगत, हरपाल भगत व रम्भा देवी पर जानलेवा हमले के साथ ही मारपीट का आरोप लगा है। इधर पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में गोलू कुमार व निकाश कुमार शामिल हैं। पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…