पचरुखी: तिलक समारोह से लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, एक की मौत एक गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदपुर में अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार को कुचला एक की मौत दुसरा गंभीर । मामला शनिवार को देर रात की बताया जा रहा है जिसमें दो युवक अपने मामा पिपरा मठिया से तिलक समारोह संपन्न होने के बाद बाइक से छपरा सिवान मार्ग से चांप लौट रहे थे। जिसमें लालबाबु साह के पुत्र सुमित कुमार गंभीर पटना इलाज चल रहा । वहीं मृतक राजदेव साह के पुत्र डब्लु कुमार चांप टोला टेघरा निवासी हैं। दोनों घायल हुए युवको को राहगीरों द्वारा इलाज हेतु सदर अस्पताल सिवान भेजा गया।

जहां इलाज के दौरान डॉ ने डब्लु कुमार का मौत घोषित कर दिया। जबकि सुमित कुमार को बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर किया गया है। वहीं मौत की खबर सुन मृतक की पत्नी सबीता देवी तथा मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां का रो रो कर बुरा हाल था। पचरुखी थाना अध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि मामले में मृतक के पत्नी के आवेदन पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई किए जा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026