पचरुखी: मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा से ग्रामीणों में खुशी, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति किया आभार प्रकट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड अंतर्गत सुपौली पंचायत के सुपौली वार्ड 10 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आठ जनवरी को अपने समाधान यात्रा के दौरान पहुंचे तथा विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। समाधान यात्रा के दौरान गांव के तस्वीर बदली-बदली नजर आई। गांव में सड़क, नल जल, विद्युत आदि व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। इस संबंध में जब ग्रामीणों से संपर्क किया गया तो ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। ग्रामीण सलाउद्दीन खां, मो. अली अकबर, अंबालाल साह, मदन साह, कन्हैया साह ने बताया कि मुख्यमंत्री को तीन वार्ड का भ्रमण करना था लेकिन लोगों के आवेदन लेने व समस्या सुनने के दौरान समय अभाव के कारण वे आधे रास्ते से ही लौट गए।

बहरहाल समाधान यात्रा में जितने कार्यों को किया गया ठीक है। इस मौके पर मुखिया परमानंद महतो, लोक शिकायत पदाधिकारी अभिषेक चंदन, पीएचसी प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, बीडीओ रवि रंजन, एमओ रवि कुमार, सीओ धर्मनाथ बैठा, विद्युत कार्यपालक अभियंता शिवम कुमार, सहायक अभियंता विशाल कुमार, कनिष्ठ अभियंता राजीव रंजन सहित अन्य लोग को लोगों भी गांव के विकास में सहयोग करने पर बधाई दी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024