पचरुखी: नशा मुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने किया बैठक, सबने एक साथ लिया शपथ

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के महुआरी गांव में एक बैठक किया ।बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी सह सरपंच प्रतिनिधि व्यास कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान पूर्व पैक्स अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि बिहार सरकार शराबबंदी को जिस तरह से सफल बनाने का कार्य कर रही है उसी तरह हम ग्रामीणों का भी कर्तव्य है कि हम लोग अपने अपने घर परिवार को इस कुरीति से बचाने का प्रयास करें। साथ ही श्री यादव ने कहा कि अगर बाहरी गांव के लोग भी चोरी छुपे कहीं से शराब लेकर गांव में प्रवेश कर रहे हैं तो हम ग्रामीणों का कर्तव्य बनता है कि उनको पुलिस के हवाले किया जाए।

वह बीडीसी प्रतिनिधि राजू अली ने कहा कि हम ग्रामीणों को इस कार्य के लिए आगे आना होगा। वर्तमान अध्यक्ष किशोर यादव ने कहा कि यह हमारे गांव के लिए गर्व की बात होगी कि हमारे गांव के युवा इस कार्य को करने के लिए आगे आ रहे हैं अब हम लोग एक प्रकार से सपथ ले रहे हैं कि हमलोग और भी किसी नशा को हाथ तक नहीं लगायेंगे। मौके पर बलीद्र यादव,उमेश कुमार, अजय कुमार, होरिल साह,विजय साह, राजू कुमार,अमरेंद्र कुमार,सुनील यादव,नागेंद्र यादव सहित और भी ग्रामीण और युवा वर्ग के लोग थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026