पचरुखी: बाइक चोरी का आरोप लगा युवक की निर्मम पिटाई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के थाना क्षेत्र के सुपौली गांव निवासी राकेश कुमार यादव को, बाइक चोरी का गलत आरोप लगाकर निर्मम पिटायी की गयी है. मामले में पीड़ित ने पुलिस को आवेदन देकर बताया है कि बीते एक जून की अहले सुबह जसौली निवासी प्रमोद यादव व पिंटू यादव, राजू यादव, लालू यादव, अख्तर मियां, जनार्दन चौधरी, रंजीत चौधरी सभी साकिन सुपौली थाना पचरुखी एवं दिलीप यादव ग्राम बड़रम थाना हुसैनगंज निवासी उसके दरवाजे पर पहुंचे और उसे बुलाकर सुपौली निवासी जनार्दन चौधरी के घर ले आए. वहां आकर जनार्दन चौधरी ने बोला कि पिछले दिनों मेरी बाइक चोरी हुई है. वह तुमने किया है.

इंकार करने के बावजूद इन लोगों ने मेरे साथ तब तक मारपीट की जब तक मैं बेहोश नहीं हो गया. इस बात की सूचना पाकर पिताजी व मेरे भाई पचरुखी पुलिस को सूचना दिये. तत्पश्चात पुलिस ने बेहोशी की हालत में मुझे बरामद किया. उसके बाद पचरुखी पीएचसी इलाज के लिए भेजा दिया. सभी आरोपी दबंग किस्म के हैं, और मेरे साथ जबरदस्ती गलत आरोप लगाकर मारपीट किए हैं. थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच की जा रही है. शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026