परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली निवासी एक युवक के गया में एसटीएफ द्वारा गिरफ्तारी की पूरे दिन चर्चा होती रही। इंटरनेट पर प्रसारित सूचना के अनुसार जसौली के विशाल कुमार सिंह को गया में एसटीएफ ने किसी मामले में गिरफ्तार किया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। वहीं चर्चाओं की मानें तो जीबी नगर थाना क्षेत्र के सतवार गांव निवासी विशाल कुमार सिंह को जामो बाजार थाने की टीम ने एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार किया है।
इसकी पुष्टि के लिए जब जामो बाजार थानाध्यक्ष राजू कुमार को काल किया गया तो उन्होंने काल रिसीव नहीं किया। वहीं सतवार गांव के लोगों ने बताया कि विशाल कुमार सिंह की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसे जून 2022 में तत्कालीन जामो बाजार थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह एक सीएसपी लूट मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त था व कोर्ट से बाद में उसे जमानत मिल गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…