Siwan News

बेस्ट एप से निरीक्षण के दौरान संकुल समन्वयक को मिली धमकी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के मैरवा प्रखंड के एक उच्च विद्यालय में एप से निरीक्षण करने गए संकुल समन्वयक को ग्रामीण में अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी दी। ग्रामीण बच्चों को छात्रवृत्ति नहीं मिलने को लेकर आक्रोशित था। इस मामले को लेकर संकुल समन्वयक ने मैरवा थाना में आवेदन देकर रक्षा की गुहार लगाई है और सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने, धमकाने और अभद्र व्यवहार करने को लेकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को विद्यालय पहुंची और घटना की सच्चाई की जानकारी ली। मैरवा थाना में दिए गए आवेदन के मुताबिक संकुल आदर्श मध्य विद्यालय मैरवा के समन्वयक सुधाकर मिश्रा बेस्ट एप से विद्यालय का निरीक्षण करने उत्क्रमित उच्च विद्यालय कैथवली गए थे। वे इसी विद्यालय के शिक्षक भी हैं। संकुल समन्वयक के तौर पर वे कार्य करते हैं। निरीक्षण के दरम्यान हबीब मियां विद्यालय पहुंचे और उन्होंने कहा कि बच्चों को छात्रवृत्ति क्यों नहीं मिल रही है। इसको लेकर कहासुनी हुई। वहां मौजूद प्रधानाध्यापक ने बताया कि छात्रवृत्ति और पोशाक राशि शिक्षा समिति के खाते में जमा कर दी गई है। बच्चों के खाते में राशि चली गई होगी या जल्द चली जाएगी। लेकिन इस बात से वह संतुष्ट नहीं हुआ।

संकुल समन्वयक सुधाकर मिश्र ने थाना मे दिए आवेदन मे आरोप लगाया है कि उसने उन्हें देख लेने की धमकी दी और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया।विवाद के कारण एप द्वारा विद्यालय निरीक्षण का कार्य प्रभावित हुआ।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि इसकी जांच के लिए पुलिस को विद्यालय पर भेजा गया था। जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026