Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तीन पंचायतों में पैक्स चुनाव एक अगस्त को, तैयारियां शुरू

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के प्रखंड के तीन पंचायतों में पैक्स चुनाव एक अगस्त को होगा. इसके लिए प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है. इस संबंध में बीसीओ गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रखंड के बगौरा, रामगढ़ा एवं पिनर्थु खुर्द पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए एक अगस्त को मतदान किया जाएगा. इसके लिए 18-20 जुलाई को संभावित उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

नामांकन पत्रों की जांच 21 एवं 22 जुलाई को होगी. नाम वापसी 24 जुलाई व मतदान 1 अगस्त की सुबह 6.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चलेगा. बीसीओ ने बताया कि 9 तक बूथों को चिह्नित कर रिपोर्ट निर्वाचन अधिकारी को भेजा जाएगा. इस बार कोरोना महामारी को लेकर एक बूथ पर 450 मतदाता ही मतदान कर पाएंगे. अधिक मतदाता होने पर सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. दस जुलाई को मतदाता सूची प्राप्त हो जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026