परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर प्रखंड के बरवा कला खोरीपाकर में खेले जा रहे बीपीएल टी 20 टूर्नामेंट का फाइनल पड़ौली बनाम बड़हरिया टीम के बीच खेला गया। इसमें पड़ौली की टीम ने 91 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। टॉस जीतकर पड़ौली की टीम बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी बड़हरिया की टीम ने 17. 3 ओवर में 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार पड़ौली की टीम 91 रन से जीत दर्ज की। मैच के अंपायर मुकेश राय तथा सुरेंद्र शर्मा थे। मैन ऑफ मैच और मैन ऑफ दी सीरीज विजेता टीम के रवि सिंह को दिया गया। खेल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे युवराज सुधीर सिंह एवं स्थानीय मुखिया मुकेश कुमार सुमन ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। वहीं बड़हरिया टीम को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में सुमन पांडेय, गुड्डू पांडेय, पवन पांडेय, मुकेश कुमार राय, अंशु पांडेय, बाबा ब्रिक्स एवं न्यू डीपीएस के डायरेक्टर शिवजी राय का योगदान रहा। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुग्रीव पड़ित, उप प्रमुख कन्हैया यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…