Categories: छपरा

छपरा में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, विरोध में सड़क जाम

छपरा: छपरा के फोर लेन स्थित मुसेहरी पोखरा के पास ट्रक द्वारा मोटरसाइकिल सवार एक किशोर को टक्कर मार दिया।इस घटना में मोटरसाइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मृतक का नाम जीतेश कुमार है उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है स्थानीय लोगो के अनुसार मोटरसाइकिल सवार 20 बर्षीय जितेश कुमार की अपने घर रामनगगर ,साढ़ा ढाला जा रहा था तभी तेज गति ट्रक की चपेट में आ गया। और उसकी वही दर्दनाक मृत्यु हो गयी ।

इस घटना से आक्रोशित लोगों ने एसएच 90 को जामकर अपना विरोध जताया।घटना की खबर सुन परिजन घटना स्थल पहुंचे।मृतक के भाई तथा मां का रो रो कर बुरा हाल।घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वही इस घटना के बाद लोगो ने छपरा मोहम्मद पुर स्थित नेशनल हाईवे को जाम कर दिया तथा विरोध करने लगे।

इस घटना के बाद घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन के लोग घटना स्थल पर पहुचे और स्थानीय लोगो को समझाने का प्रयास शुरु किया वही प्रशासन तथा बुद्धिजीवियों के समझाने बुझाने पर लगभग दो घण्टे बाद आवागमन बहाल हुआ।उसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेजा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026