मैरवा

हाईवा का टायर फटने से पलदार की हुई मौत, परिजनों का रोकर बुरा हाल

नगर के सब्जी मंडी में गिट्टी लदे हाइवा का फटा टॉयर

परवेज अख्तर/सिवान :- मैरवा नगर के सब्जी मंडी में शनिवार को गिट्टी से लदे हाईवा का टायर फट गया. उससे निकले ईंट की चोट से दो लोग घायल हो गए. उसमें एक स्थानीय पलदार भी शामिल था. जिसके सिर में चोट गंभीर चोटें आयी. उसे रेफरल अस्पताल ले जाया गया. स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे सीवान रेफर कर दिया. जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई. मृतक सब्जी मंडी निवासी रूदल राम का 40 वर्षीय पुत्र संजय राम है.

मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. उधर स्थानीय लोगों ने हाईवा को अपने कब्जे में ले लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सब्जी मंडी के माल गोदाम के सामने आलू से लदे ट्रक से संजय राम आलू उतार रहा था. उसी समय रैक पॉइंट से गिट्टी लादकर हाईवा मालगोदाम के रास्ते से निकला. जिसकर पिछला टायर ब्लास्ट कर गया. ब्लास्ट के साथ ही सड़क से टूट कर कुछ पत्थर लोगों को लगे. जिसमें एक पत्थर संजय राम के सिर पर लगी और वह वहीं गिर पड़ा. बाजार के लोगों ने उसे रेफरल अस्पताल लाया.

जहां से उसे सीवान रेफर कर दिया गया. जिसकी मौत रास्ते में हो गई. इस घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवा को अपने कब्जे में ले लिया तथा दिनभर हाईवा के चलने से आक्रोश जताया. लोगों ने कहा कि बाजार में ऐसी कई बार घटनाएं हो गई. जिसे लेकर दिन में हाईवा के चलने पर रोक लगाने की मांग की. उधर संजय राम की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. संजय राम की एक बेटी व दो बेटे हैं. घटना की जानकारी होने पर भाकपा माले के पूर्व मुखिया ओमप्रकाश राम घटनास्थल पर पहुंचे और घटना के जिम्मेदार स्थानीय प्रशासन को ठहराया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि घटना की सूचना प्राप्त है. आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026