Categories: पटना

पंचायत चुनाव-2021: चुनाव पूरा होने तक खाता संचालन पर रोक, नल-जल योजना रहेगी चालू

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ: जिले के पंचायत चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो जाने के बाद राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के खाता संचालन पर रोक लग गयी है। यह रोक चुनाव पूरा होने तक जारी रहेगी। त्रि-स्तरीय पंचायती राज सिस्टम की सभी संस्थाओं पर यह आदेश लागु रहेगा। लेकिन नल-जल योजना को इससे बाहर रखा गया है। पंचायती राज विभाग के अपर सचिव अमृत लाल मीणा ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि अधूरे पड़े नल-जल योजनाओं को पूरा होने तक जारी रखा जाएगा। साथ हीं चालु योजनाओं के रखरखाव पर खर्च होने वाली राशि पर रोक नही है। शेष सभी विकास कार्यों पर चुनाव पूरा होने की अवधि में रोक रहेगी।

राज्य में कुल 2,55,022 पदों पर पंचायत चुनाव होना है जिसमें 8072 मुखिया, 8072 सरपंच, 1160 जिला परिषद सदस्य, 11,104 पंचायत समिति सदस्य, 1,13,307 वार्ड सदस्य और 1,13,307 पंच के पद शामिल हैं। जिसके लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी हो गयी है। इसके साथ ही पंचायत चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024