Categories: पटना

पंचायत चुनाव: मोतिहारी में बोगस वोटिंग करने आए युवक को रोकने पर जमादार की पिटाई

पटना: मोतिहारी में पंचायत चुनाव के दौरान बोगस वोटिंग रोकने पर भीड़ और पुलिस के बीच झड़प की खबर है। इसमे एक एएसआई चोटिल हो गया है। मौके पर एसपी नवीन चंद्र झा पहुंच चुके हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने इस मामले में दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला रूपौलिया पंचायत का है।जानकारी के मुताबिक, रुपौलिया पंचायत के मध्य विद्यालय रुपौलिया के परिसर में बूथ संख्या 46 पर एक युवक लाइन तोड़कर वोटिंग के लिए पहुंच गया। बगैर जांच के वह ईवीएम रूम में घुसने की कोशिश करने लगा। इस पर वहां मौजूद पोलिंग एजेंट और तो पीठासीन पदाधिकारी ने रोका।

पीठासीन पदाधिकारी के आदेश पर मौके पर मौजूद पुलिस वाले ने उसे रोका तो हाथापाई पर उतर गया। इसके बाद युवक के समर्थक भीड़ की शक्ल में मतदान केंद्र पर पहुंच गए और पुलिस से भीड़ गए। सबने मिलकर एएसआई अजय कुमार की पिटाई कर दी। उसके बाद उपद्रवी फरार हो गए। सूचना मिलने पर मोतिहारी के एसपी नवीन चंद्र झा मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी पीठासीन पदाधिकारी समेत वहां तैनात सभी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस से मारपीट के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

बिहार पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदाता शाम के पांच बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। दूसरे चरण में 34 जिलों के 48 प्रखंडों में वोट डाले जा रहे हैं। आज 23161 पदों के लिए 6543 मतदाता भवन में कुल 9886 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए मतदाताओं का डाटा अपलोड किया जा चुका है। मतदान केंद्र पर किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए आयोग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। वहीं सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन नजर आ रही है। दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में कुल 76279 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं। इसमें 36111 पुरुष और 40168 महिला शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026