पंचायतस्तरीय आम सभा का आयोजन: कोविड वैक्सीनेशन को लेकर योग्य लाभार्थियों को किया गया जागरूक

  • आम सभा में ई-टेलीमेडिसीन सेवा की भी दी गई जानकारी और लाभ लेने के लिए किया गया प्रेरित
  • पहला, दूसरा और प्रीकाॅशनरी डोज लेने वाले लाभार्थियों को किया गया जागरूक

परवेज अख्तर/सिवान: शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने जिले के सभी पंचायतों में पंचायतस्तरीय आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुखिया, वार्ड, सरपंच, पंच, पंसस समेत पंचायती राज के अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्यों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आम सभा संबंधित पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का तीनों डोज (पहला, दूसरा और प्रीकाॅशनरी) का वैक्सीनेशन सुनिश्चित पर बल दिया गया। आम सभा शामिल होने वाली स्वास्थ्य टीम में शामिल एएनएम, ऑगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी और स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया गया। साथ ही ऑन द स्पॉट योग्य लाभार्थियों का वैक्सीनेशन भी किया गया।

शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने को लेकर जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग जरूरी :

डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन ने कहा कि शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित कराने के लिए पंचायतीराज के तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति का भी सहयोग जरूरी है। इसी उद्देश्य से आम सभा के दौरान मेडिकल टीम द्वारा लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया जा रहा है। ताकि जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिल सके और सामुदायिक स्तर पर लोग जागरूक हो सकें। वहीं, उन्होंने बताया, इस दौरान मौके पर ही योग्य लाभार्थियों को चिह्नित कर वैक्सीनेट भी किया जा रहा है।

टेलीमेडिसीन सेवा की भी उपलब्ध कराई गई जानकारी :

सिविल सर्जन डॉ. यदुवंश कुमार शर्मा ने कहा कि आम सभा के दौरान कोविड वैक्सीनेशन के साथ-साथ आरोग्य दिवस पर आयोजित होने वाली टेलीमेडिसीन सेवा की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई। लोगों को यह जानकारी दी गई कि आरोग्य दिवस के अवसर सभी स्वास्थ्य उप केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेलीमेडिसीन सेवा के तहत ऑनलाइन मरीजों की स्वास्थ्य जाँच की जा रही है। जिसमें जरूरतमंद व्यक्ति शामिल होकर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। साथ ही ई-टेलीमेडिसीन सेवा के तहत ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने की जानकारी भी दी गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026