Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लकड़ी नबीगंज के पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव सौंपा

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के लकड़ी नबीगंज खंड क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्यों ने वर्तमान प्रखंड प्रमुख प्रियंका सिंह पर अविश्वास जताते हुए बीडीओ कार्यालय में प्रधान सहायक राकेश ओझा के समक्ष ज्ञापन सौंपा है। आवेदन में सामूहिक रूप से हस्ताक्षर युक्त बबीता देवी, उषा देवी, कलावती देवी, विजय कुमार रावत, सुशीला यादव, गीता देवी, चंदा देवी, मो. अयूब, सुनील कुमार सिंह समेत 9 पंचायत समिति सदस्य शामिल थे।

विक्षुब्ध पंचायत समिति सदस्यों का कहना है कि समय से पंचायत समिति की बैठक नहीं बुलाई जाती है, समिति सदस्यों के साथ भेदभाव कर अपने पक्ष के सदस्यों को मान सम्मान दिया जाता है, विकास कार्यों में विपक्षी सदस्यों के क्षेत्र की अनदेखी की जाती है, विधि द्वारा निर्धारित कर्तव्यों का उल्लंघन करने के साथ अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया जाता है।

17 पंचायत समिति सदस्यों में 9 विक्षुब्ध सदस्यों द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख एवं अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर विश्वास मत हासिल करने के लिए सदस्यों के साथ बैठक करने की मांग की गई है। विदित हो कि पूर्व में लकड़ी नबीगंज के प्रखंड प्रमुख बबीता देवी थीं, जिसे पदच्युत कर प्रियंका सिंह प्रखंड प्रमुख बनी। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होने पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026