मैरवा में 45 प्लस वाले लोगों के टीकाकरण के लिए पंचायतवार सूची जारी

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: मैरवा में 45 प्लस वाले लोगों के टीकाकरण के लिए पंचायतवार सूची तैयार कर लिया गया है. रेफरल अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उषा देवी ने बीडीओ और बीइओ को इसकी प्रतिलिपि भेज दी है. जिससे टीकाकरण कार्य पंचायत के स्कूलों में आसानी से हो सके. यह टीकाकरण कार्य 25 मई से 2 जून तक चलेगा. इस कार्य में डॉक्टर, एएनम, फार्मासिष्ट, कार्यपालक सहायक तथा स्कूलों के प्रधानाध्यपकों को लगाया गया है.

आपको बताते चले कि मुड़ियारी पंचायत के मध्य विद्यायल फ्रछुवा, लक्ष्मीपुर तथा प्राथमिक विद्यालय मुड़ियारी में 28 मई को टीकाकरण, सेमरा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बरासो, मध्य विद्यालय धरहरा, धमौर में 29 मई को टीकाकरण, इंग्लिश पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्र इंग्लिश, उच्च विद्यालय इंग्लिश, मध्य विद्यालय सिसवा खुर्द 30 मई को टीकाकरण, बभनौली पंचायत के मध्य विद्यालय बभनौली, कैथवली, प्राथमिक विद्यालय परसिया बारी में 31 मई को टीकाकरण, बड़गांव पंचायत के मध्य विद्यालय बड़गांव, कर्जनिया, प्राथमिक विद्यालय धरनी छापर में 1 जून को टीकाकरण तथा नगर पंचायत के मैरवा धाम हरेराम कालेज, मध्य विद्यालय टाउन, प्राथमिक विद्यालय उपाध्याय छापर में 2 जून को टीकाकरण कार्य होगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026