एक रात चार घर को बनाया था निशाना

परवेज़ अख्तर/सीवान :- जिले के महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के बिंदुसार बुजुर्ग पंचायत के सरपंच आकोपुर बढ़ई टोला गांव निवासी सरपंच रुबी देवी पति व्यास कुमार शर्मा के घर में चोरी होने से ग्रामीणों ने अब दहशत व्याप्त हो गया है. थाना क्षेत्र के लोग छठ पर्व को लेकर घर में गहना व कपड़ा खरीदारी कर रख रहे है. इधर चोर रात को अपना हाथ साथ कर रात को ही निकल जा रहे है. इससे अब थाना क्षेत्र के लोग रात जगा करने को विवश हो गये है. बताते चले कि शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने सरपंच रुबी देवी के घर में गेट तोड़ कर घर में प्रवेश कर गये थे. उसके बाद घर आलमारी में रखा सोने का झुमका, बाली, मंगल सूत्र,पायल, कागजात, नकद दस हजार रुपया भी लेते गये। थे. इसकी जानकारी सरपंच पति व्यास कुमार शर्मा को उस समय हुई जब वह शौच के लिये सुबह रुम से बाहर निकल रहे थे¯ तो उन्होने देखा कि आलमारी को चोरों ने तोड़ दिया है उसके बाद उसमें रखे समान को निकाल कर बाहर फेंक दिया है साथ ही उसमें रखा गहना, रुपया निकाल कर कपड़ा को जमीन पर फेंक कर चलते बने है। उसके बाद उन्होंने महादेवा ओपी थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया. वहीं आकोपुर चकपशुराम गांव निवासी मुन्ना प्रसाद के घर में भी चोरी हो गयी थी. जिसमें चोर नकद पांच हजार रुपया गहना लेते चले गये थे. कुछ ही दूरी पर स्थित शंकर सिंह के घर में भी चोरों ने चोरी किया था. इस मामले में शंकर सिंह ने पुलिस को सूचित कर दिया था. वहीं आकोपुर धोबी टोला में भी चोर एक घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे लेकिन घर वाले सुग्रीव बैठा के जाग जाने के कारण चोर भाग निकले थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026