Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कोविड 19 से संक्रमित चार लोगों के सूचना पर बसंतपुर व भगवानपुर में दहशत

परवेज अख्तर/सिवान :- बुधवार का शाम बसंतपुर एवं भगवानपुर के लोगों के लिए खौफजदा साबित हुआ। जैसे ही लोगों को सूचना मिली की बसंतपुर मे एक लड़की एवं भगवानपुर में तीन युवक कोरोना से संक्रमित हो गये है क्षेत्रवासियो में हडकम्प मच गया और सच्चाई से अवगत होने के लिए फोन की घंटीया बजने लगी। बसंतपुर प्रखंड के बिष्णुपुरा ग्राम की एक पंद्रह वर्षीय लड़की अपने चाचा के साथ नीजी वाहन से घर के लिए चली।

चूँकि उसके पिता की मौत चार मई को दिल्ली मे ही हो गया था। जब उसका वाहन क्षेत्र के करीब पहुँचा तो गाँव वालों ने बसंतपुर स्वास्थ्य केन्द्र मे जांच करा गाँव मे आने का सलाह दिया। चाचा भतिजी बसंतपुर स्वास्थ्य विभाग में पहुँचे जहाँ से जिला मुख्यालय क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया। लड़की का सैम्पल जाँच के लिए भेजा गया।जाचोपरांत कोविड 19 से संक्रमित पाया गया। उधर भगवानपुर क्वारंटाइन सेंटर से 40 प्रवासीयो को जाँच में भेजा गया था

उसमें भीखमपुर पंचायत के नगवा का 26 वर्षीय युवक एवं बंकाजुआ मठीया का 23 वर्षीय युवक गुजरात से आकर आवासीत हुए थे। शंकरपुर पंचायत के चैयापाली का 32 वर्षीय युवक बंगलोर से आकर आवासीत हुआ था।जांच रिपोर्ट मे तीनों करोना संक्रमित पाये गये। क्षेत्र मे चार कोरोना संक्रमित पाये जाने से लोग आतंकित हो डर से तरह तरह की बातें करते है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026