Categories: छपरा

छपरा : सिवान से पटना जाने के दौरान मशरक में पप्पू यादव का हुआ स्वागत

छपरा : सिवान से पटना जाने के दौरान मशरक में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का भव्य स्वागत किया गया। मशरक के चरिहारा गांव निवासी व तरैया विधानसभा क्षेत्र से जाप के प्रत्याशी संजय सिंह ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। मौके पर पप्पू यादव ने जाप प्रदेश महासचिव संजय सिंह की तरैया विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति के मुद्दे का स्वागत किया और उनकेे इस मुद्दे को जल्द ही बिहार सरकार के सामने रखने का फैसला लिया उन्होंने तरैया में औधौगिक क्रांति से क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के साथ अपने गांव समाज में सुखी से रहने का अवसर प्राप्त होगा। मौके पर महासचिव संजय सिंह ने कहा कि वे जय बिहार के नारे के साथ लगातार तरैया के युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रयासरत हैं इसके लिए वे क्षेत्र में लगातार युवा संवाद भी कर रहे हैं पर बिहार की सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान नही दे रही है वही क्षेत्र के वर्तमान विधायक तरैया में रोजगार के अवसर उत्पन्न करने को छोड़ मढौरा चीनी मिल को शुरू करने का मुद्दा रख रहें हैं जो पूरी तरह फेल हैं। दर्जनों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से नारा लगाते हुए पप्पू यादव को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026