Categories: पटना

पेपर लीक मामले में आईएएस के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई तो पप्पू यादव करेंगे ये काम, खुली चेतावनी दी

पटनाः बीपीएससी पेपर लीक मामले में अब तक कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस मामले में बीते शुक्रवार को ईओयू ने एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया है. हालांकि इस मामले में जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव  लगातार आईएएस रंजीत कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. शनिवार को उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में आईएएस अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वो आंदोलन करेंगे.

हाई कोर्ट जाएंगे पप्पू यादव

पप्पू यादव ने कहा कि रविवार से जन अधिकार पार्टी की छात्र परिषद और युवा परिषद की टीम पटना की सड़कों पर उतरेगी. बीपीएससी कार्यालय का घेराव करेगी. इस आंदोलन के बाद भी अगर आईएएस रंजीत पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह खुद हाई कोर्ट जाएंगे और इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी कराएंगे. पप्पू यादव ने कहा कई ऐसे प्रमाण मिले हैं जिसमें आईएएस रंजीत की भूमिका साफ दिख रही है.

रंजीत कुमार सिंह को क्यों बचाया जा रहा?

पप्पू यादव ने कहा कि सीतामढ़ी में आईएएस रंजीत कुमार सिंह के डीएम रहते हुए घोटाले को उजागर करने वाले एडवोकेट समाजसेवी विमल शुक्ला ने आवाज उठाई थी और प्रमाण भी दे रहे हैं कि बीपीएससी पेपर लीक मामले के तार सीतामढ़ी से जुड़े हुए हैं तो उनकी बात क्यों नहीं सुनी जा रही? उस पर जांच क्यों नहीं की जा रही है?

पप्पू यादव ने कहा कि रंजीत कुमार सिंह की गिरफ्तारी न भी हो लेकिन जांच तो होनी चाहिए थी. इनका करीबी दोस्त गिरफ्तार किया जाता है जिससे रंजीत कुमार की पेपर लीक के दिन 20 बार से ज्यादा मोबाइल पर बात होती है. अब तक उन्हें क्यों बचाया जा रहा है? जांच टीम को हर हाल में रंजीत कुमार से पूछताछ करनी पड़ेगी नहीं तो जन अधिकार पार्टी चुप नहीं बैठेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026