परवेज अख्तर/सिवान : जिला पसमांदा एकता मंच का एक डेलीगेट जिला परिषद रिजवान अंसारी और जिला परिषद जुल्फिकार अहमद के नेतृत्व में सोमवार की शाम में बड़हरिया थाना क्षेत्र के तेतहली पश्चिम टोला निवासी मृतक मन्नू अली के पिता रहमतुल्लाह अंसारी के घर पहुंचा और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही आर्थिक मदद भी की। जिला पार्षद रिजवान अंसारी ने हत्या में शामिल सभी आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने और मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा तथा परिवार के आश्रित एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग डीएम एवं प्रदेश सरकार से की। अंसारी ने कहा कि पीड़ित परिजन का आरोप है कि पुलिस हत्यारोपितों के बदले सड़क जाम कर रहे लोगों पर केस करके उन्हें तंग कर रही है। डेलीगेट ने बड़हरिया में तीन हत्या की जांच सीआईडी से कराने की मांग राज्य सरकार से की। डेलीगेट सदस्यों में संयोजक कौसर अली, माले युवा नेता जीशु अंसारी, पूर्व प्रमुख अली हुसैन, पूर्व अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मो. अली,मुजफ्फर हुसैन अंसारी, फैजान अंसारी के अलावा पसमंदा समाज के जिला के अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…