तरवारा के काजी टोला में पसमांदा एकता मंच की बैठक का आयोजन

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर के तरवारा स्थित जदयू नेता रहमतुल्ला अंसारी के निवास गुरुवार को पसमांदा एकता मंच की बैठक हुई है। बैठक में तीन जुलाई को सिवान के टाउन हाल में आयोजित बाबा-ए-कौम अब्दुल कयूम अंसारी और वीर अब्दुल हमीद की जयंती के संबंध में समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक में पसमांदा एकता मंच के आगे के योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई, इसमें पसमांदा समाज के सभी नेता मौजूद थे। बैठक में निर्णय लिया गया है कि पसमांदा एकता मंच आने वाले समय में संगठनात्मक रूप से एक होकर जिले में कार्य करेगा और पसमांदा समाज के लोगों में जागरुकता फैलाने का काम करेगा। इसके साथ ही इस बैठक का उद्देश्य चुनाव में पसमांदा लोगों की आवाज को बुलंद करना भी है।

रहमतुल्ला अंसारी ने कहा कि पसमांदा समाज के एकता के ही फल स्वरूप त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगर निकाय के चुनाव में पसमांदा समाज के लोग भारी संख्या में समाज का प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पसमांदा समाज एक रहा तो उसे उसका हक जरूर मिलेगा और हमारे समाज के लोग भी सांसद और विधायक के रुप में समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे। गोपालपुर नगर पंचायत के चेयरमैन जाकिर इमाम ने स्थानीय स्तर पर आबादी के आधार पर पसमांदा समाज को सत्ता में उसकी हिस्सेदारी की मांग की। उन्होंने बताया कि जनसंख्या के हिसाब से पसमांदा समाज को उचित प्रतिनिधित्व की आवश्यकता होती है।

जाकिर इमाम ने आगे कहा कि पसमांदा समाज के लोगों को सार्वभौमिक स्तर पर उनकी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मांगों की पहचान होनी चाहिए और उन्हें अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए सत्ताधारी संरचनाओं में अपनी भूमिका को मजबूत करने की जरूरत है। आप नेता नबी हुसैन उर्फ बेचू भाई ने कहा कि आने वाले समय में पसमांदा समाज को एक होकर अपने हक व अधिकार की लड़ाई लड़नी होगी। सभी सदस्यों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की और एकता की महता पर जोर दिया। बैठक में रहमतुल्लाह अंसारी, माले नेता जीसू अंसारी, तालिब अंसारी, शिबू शम्स, इसहाक अंसारी, सगीर अंसारी, शौकत अली, मोहम्मद कलीमुल्लाह, अजहर अंसारी, कौसर अली, मकबूल आलम आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024