परवेज अख्तर/सिवान: 02564 नई दिल्ली-बरौनी हमसफर क्लोन स्पेशल ट्रेन से गुरुवार की दोपहर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्री की कुछ देर बाद मौत हो गई। मौत के बाद यात्रियों में हड़कप मच गया। जैसे ही उसकी सूचना जीआरपी एवं आरपीएफ को हुई जीआरपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भिजवाए। मृतक की पहचान छपरा के कोपा सम्हौता थाना क्षेत्र के मझवलिया निवासी रामेश्वर सिंह के रूप में हुई।
जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि रामेश्वर सिंह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से छपरा के लिए 02564 नई दिल्ली-बरौनी हमसफ़र क्लोन स्पेशल ट्रेन के कोच संख्या बी 6 में सफर कर रहे थे। ये ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर रूक गई। ट्रेन रूकने पर मृतक रामेश्वर सिंह कुछ सामने लेेने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित स्टाल पर गए। तभी ट्रेन आगे के लिए रवाना होने लगी। रवाना होने के दौरान चलती ट्रेन में रामेश्वर सिंह सवार होना चाहे इस दौरान वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…