Categories: जिला

जहरखुरानी का शिकार यात्री को नहीं उतारे जाने पर पूर्वांचल एक्सप्रेस में यात्रियों ने किया हंगामा

सीवान जंक्शन पर यात्री को उतारने से कतरा रही थी जीआरपी

हंगामा देख जीआरपी ने यात्री को उतार कर कराया भर्ती

परवेज़ अख्तर/सीवान :- गोरखपुर से चलकर सिवान के रास्ते हावड़ा को जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस में एक यात्री नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों का शिकार बन गया. उसे अचेतावस्था में देख यात्रियों ने सीवान जंक्शन पर जीआरपी को सूचना दे उतरवाना चाहा तो जीआरपी आनाकानी करती दिखी. यह देख यात्रियों ने जीआरपी का विरोध जताना शुरू कर दिया. यात्रियों का आक्रोश देख जीआरपी ने यात्री को उतार कर सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. वहीं इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ अहमद अली ने बताया कि बेहोश यात्री को किसी ने खाद्य सामग्री में नशीला पदार्थ खिला दिया था. जिससे यात्री बेहोश हो गया था. सदर अस्पताल यात्री को लेकर पहुंचे उदय शंकर मिश्र ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश सदर अस्पताल लेकर आया हूं. यात्री को कहां पर नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने निशाना बनाया मुझे कोई जानकारी नहीं है. इधर जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि 15047 अप एक्सप्रेस की बेहोशी के हालत में उतारा गया है. रेल अस्पताल में इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बतादें कि इन दिनों जैसे-जैसे पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे भटनी-छपरा रेलखंड तथा सीवान-थावे रेलखंड पर नशाखुरानी गिरोह के सदस्य आये दिन घटना को अंजाम दे रहे है. जिस पर अंकुश लगाने में रेल पुलिस नाकाम साबित हो रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर के रास्ते सीवान पहुंचने वाली ट्रेन में अगर रेल पुलिस को कोई भी नशाखुरानी का शिकार रेलयात्री मिलता है तो उसे उतारने के बजाय रेल पुलिस पल्ला झाड़ती नजर आती है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. सूचना मिलने पर यात्री को उतार उचित इलाज करवाया जाता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026