परवेज अख्तर/सिवान: सिवान जंक्शन पर शनिवार को आरपीएफ ने त्योहारों को लेकर यात्रियों के बीच जागरुकता अभियान चलाया। आरपीएफ के उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में दीपावली एवं छठ महापर्व के मध्य नजर जंक्शन एवं ट्रेनों में यात्रियों के अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए आरपीएफ द्वारा ट्रेनों में चेकिंग एवं निगरानी की गई।
यात्रा के यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर डायल कर सहायता प्राप्त करने के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही स्टेशन पर गाड़ियों के आगमन एवं प्रस्थान के दौरान आन ड्यूटी स्टाफ द्वारा बारी-बारी से पहले उतरने वाले यात्रियों को उतारने उसके बाद चढ़ने वाले यात्रियों को चढ़ने के बारे में निर्देशित किया जा रहा है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…