परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के पचरूखी प्रखण्ड कार्यालय में बुधवार को प्रखंड प्रमुख शाहनाज खातून के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का पंचायत समिति सदस्यों का हस्ताक्षरयुक्त अनुरोध पत्र बीडीओ रबि रंजन को सौपा गया ।जिसका नेतृत्व उप प्रमुख ओम प्रकाश मिश्रा ने किया । श्री मिश्रा ने बताया कि वर्तमान प्रमुख शाहनाज खातून के कार्य शैली से परेशान हो कर हमारे दस सदस्यीय बीडीसी टीम पूर्व प्रमुख नशिमा खातून के समर्थन में अविश्वास प्रस्ताव पत्र हस्ताक्षर कर स्वयं बीडीओ कार्यलय में उपस्थित हो कर दिया गया है।
मामले में बीडीओ रबि रंजन ने कहा कि पचरुखी प्रखंड में अविश्वास प्रस्ताव के लिए कुल 9 पंचायत समिति सदस्यो की जरूरत है ।यहाँ पर 10 सदस्यो ने प्रखंड प्रमुख शाहनाज खातून के खिलाफ आवेदन दिया है । प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित पंचायत समिति सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त अनुरोध पत्र प्राप्त हुआ है विधि सम्मत कार्यवाई की जा रही है । इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख ओम प्रकाश मिश्र, बसंती देवी ,प्रभावती देवी , शोभा देवी ,पूनम देवी रीना देवी ,क़ादिर मिया , बिद्यावति देवी आदि लोग मौजूद थे ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…