Tarwara Hindi News

तरवारा में पति से मोबाइल पर हुआ विवाद तो पत्नी ने दी जान, चर्चा का बना विषय

पुलिस कर रही है जांच

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के शम्मोपुर गांव में रविवार की देर शाम पति से मोबाइल पर विवाद के बाद पत्नी ने खुदकुशी कर ली। पति – पत्नी के बीच परिवारिक कलह को लेकर विवाद इतना बढ़ता गया की पत्नी द्वारा कही गई बात से इनकार करना पति को महंगा पड़ गया। इसके बाद पत्नी ने खुदकुशी करने की ठान ली।इसके बाद प्लानिंग के तहत कमरे के दरवाजे को उसने बंद कर दिया। थोड़ी देर बाद अपने शरीर पर किरासन तेल छिड़ककर आग लगा लिया। इस दौरान झूलसने से उसकी मौत हो गयी।कमरे में धुआं निकलते देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी।

आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद शव को कमरे से बाहर निकाला गया। मृतका शम्मोपुर गांव निवासी राकेश कुमार शर्मा की पत्नी रिंकू देवी है। घटना की सूचना के बाद देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर पति- पत्नी मोबाइल पर बात कर रहे थे।इस दौरान दोनों के बीच मोबाइल पर विवाद हुआ।

जिसका कारण परिवारिक कलह बताया जा रहा है।परिवारिक कलह से परेशान नवविवाहिता ने अपने पति को घर में हो रहे कलह से संबंधित बातें बताने का प्रयास किया गया। इसके बाद पति ने विरोध किया। पति की बातों से नाराज महिला ने शरीर पर किरासन तेल छिड़ककर आग लगा लिया। आस-पास के लोगों ने भरपूर बचाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। लोगों के सहयोग से मृतका के झूलसे शव को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया।

इस संबंध में दारौदा थाना क्षेत्र के कथूआ गांव निवासी राजेंद्र शर्मा ने थाने में आवेदन देकर परिवारिक कलह से तंग आने के बाद अपनी बेटी द्वारा खुदकुशी करने का आरोप बेटी के ससुराल वालों पर लगाया है। मृतका के पिता ने बताया कि तीन साल पहले हिंदू रीति रिवाज से बेटी की शादी किया था। उसे डेढ़ साल का एक बच्चा है। इस मामले में पति ,सास ,ससुर समेत पांच लोगों को आरोपित किया गया। घटना के बाद से सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026