Categories: छपरा

सद्भावना फुटबॉल कप के मैच में पटना ने छपरा को एक गोल से हराया

दशहरा के अवसर पर आयोजित हुआ मैच

छपरा: दशहरा मेला के अवसर पर एक दिवसीय सद्भावना फुटबॉल कप 2021 का आयोजन शुक्रवार/विजयादशमी को प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल के मैदान में अपराह्न 3:30 बजे बैंड बाजे के बीच मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के साथ ही शुभारंभ हुआ। इस दौरान 40-40 मिनट की दो पारियों में फाइनल मैच पटना एकादश बनाम छपरा एकादश के बीच खेला गया। जिसमें पटना एकादश की टीम ने छपरा एकादश को एक गोल से हराया। इसके पहले टॉस के माध्यम से टीमों की दिशा तय की गई। 80 मिनट की तय अवधि में दोनों टीमों में से किसी के द्वारा एक भी गोल नहीं की जा सका। इसके बाद पेनाल्टी किक के दौरान भी दोनों टीमें बराबरी की टक्कर पर रहीं। तीसरे ड्रॉ किक के दौरान पटना की टीम ने छपरा टीम को एक गोल से हराया।

स्टार फुटबॉल एकेडमी एकमा व क्षेत्रीय जनता के सौजन्य से आयोजित सदभावना फुटबॉल फाइल मैच के मैंन ऑफ द मैच व बेस्ट गोल कीपर का खिताब सन्नी कुमार रहे। खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण मुख्य अतिथि सिवान सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर मुखिया सुनील सिंह साहेब, अरुण कुमार ओझा, डॉ. केएम प्रसाद, पूर्व सरपंच राजेश्वर यादव, फौजी अरविंद कुमार सिंह मुन्ना, श्याम बिहारी प्रसाद पंडित, अहमद अली नेताजी, आशुतोष उपाध्याय उर्फ अन्नु बाबा, बबलू यादव, सुनील कुमार सिंह, रितिक कुमार, धीरज कुमार, संजय ब्याहुत, शिक्षक कमल कुमार सिंह, उमेश कुमार आदमी मौजूद थे। वहीं फाइनल मैच को देखने हेतु क्षेत्रीय फुटबॉल खेल प्रेमी काफी संख्या में नजर आए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026