परवेज अख्तर/सिवान:
महाराजगंज मुख्यालय के पुरानी बाजार स्थित नोनिया डीह पर पटना उत्पाद विभाग की टीम व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से एक शराब कारोबारी के यहां छापेमारी की. पुलिस के आने की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया. पुलिस छापेमारी में मात्र दो लीटर देसी शराब बरामद कर सकी.
मालूम हो कि शहर के नोनियाडिह पर आए दिन पुलिस द्वारा छापेमारी की जाती है. लेकिन शराब कारोबार में कोई कमी नहीं आई है.इस संबंध मे थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शराब होने की सूचना पर नोनियाडीह निवासी रंजीत महतो के यहां छापेमारी की गई जहां से दो लीटर देसी शराब बरामद की गयी.इस संबंध मे रंजीत महतों के खिलाफ थाना में बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…