Categories: पटना

पटना: चार घंटे की मूसलाधार बारिश से पटना के कई इलाकों में भारी जलजमाव, पानी-पानी हुई राजधानी

परवेज अख्तर/एडिटर-इन-चीफ:

पटना: कंकड़बाग, आशोकनगर, शास्त्रीनगर, राजवंशी नगर, बेउर के आसपास का क्षेत्र, चिरैयाटांड पुल, करबगिहया, मीठापुर बस पड़ाव के आसपास, बाइपास के दक्षिण भाग, गर्दनीबाग, सरिस्ताबाद जलमग्न हो गया है. बाजार समिति, वाचुस्पति नगर के आसपास की गलियों में पानी भर गया है. गांधी मैदान के होटल मौर्या, रामगुलाम चौक, चिल्ड्रेन पार्क, पटना जंक्शन मार्केट क्षेत्र, जंक्शन गोलंबर, फ्रेजरोड में बुद्ध स्मृति पार्क के सामने भी जलजमाव हो गया है. दीघा के अधिकांश हिस्सों में जलजमाव है. पाटलिपुत्र कॉलोनी की सड़कों पर पानी आ गया है कुर्जी मोड़ के पास लॉयला हाई स्कूल के सामने की एक लेन पानी में डूब गई है.

बिहार विधान सभा और बिहार विधान परिषद भवन के चारों तरफ केवल और केवल पानी नजर आ रहा है. इस भीषण जलजमाव के बीच कर्मचारी आने जाने को विवश हैं और कर्मचारियों को बेहद परेशानी हो रही है. मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर बिहार विधानसभा के और बिहार विधान अंदर तक भीषण जलजमाव है और नगर निगम कर्मी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है. यह हाल तब है जब शनिवार को भी कार्यालय खुला रहता है.

भीषण जलजमाव के बाद उपमुख्यमंत्री रेनू देवी का आवास जलजमाव में पूरी तरह से डूब गया है. आवास के बाहर से लेकर भीतर तक घुटनों तक पानी है और उप मुख्यमंत्री समेत पूरा परिवार इस भीषण जलजमाव में परेशान है. उपमुख्यमंत्री से सुबह में मिलने आने वाले लोगों के लिए बड़ी जगह भी पानी में पूरी तरह से डूब गई. (सांकेतिक तस्वीर)

राजधानी पटना में शुक्रवार क शुक्रवार की रात हुई बारिश से इको पार्क पानी में डूबता नजर आ रहा है.इको पार्क में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. बच्चों का झूला पार्क भी पूरी तरह से डूब गया है. भीषण जलजमाव को देखते हुए इको पार्क प्रशासन ने आज आम लोगों के लिए पार्क को बंद कर दिया है . जल जमाव से छुट्टी के दिन आये लोग मायूस दिखे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026