छपरा

पटना हाई कोर्ट ने सारण पुलिस पर लगाया 5 लाख का जुरमाना

छपरा: लॉकडाउन के दौरान सारण पुलिस ने एक मिल्क टैंकर के ड्राइवर को अवैध तरीके से गिरफ्तार कर बंदी बनाया था। इस मामले में पटना हाई कोर्ट ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने और पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश बिहार पुलिस को दिया है।

15 मई को गिरफ्तारी, 3 जून को एफआइआर

सुमित कुमार की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को निष्पादित करते हुए मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की खण्डपीठ ने यह फैसला सुनाया । 18 सितम्बर को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित कर लिया गया था । सारण पुलिस ने मई महीने में बिना एफआईआर दर्ज किए ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया था ।ड्राइवर का कोई अता – पता नही होने पर ,15 मई को ईमेल के जरिये यह याचिका हाई कोर्ट को भेजी गई ।हाई कोर्ट को हैरानी इस बात की हुई कि 15 मई के पहले जिस गिरफ्तारी की पुष्टि सारण पुलिस ने किया , उस मामले में 3 जून को एफआइआरदर्ज किया गया था l

बिना एफआइआर के गिरफ्तारी अवैध

विदित हो कि उक्त ड्राइवर का नाम जितेंद्र कुमार है , जो यूपी के बस्ती ज़िला का निवासी था । मेरठ में स्थित अन्नपूर्णा इंटरप्राइजेस का कर्मचारी दूध का टैंकर लेकर बिहार आया था । 29 अप्रैल 2020 को लॉकडाउन के दौरान सारण जिले से गुजरते वक्‍त उसकी गाड़ी से किसी आदमी को धक्का लग गया l जिसके बाद वो टैंकर लेकर भाग गया l बाद में दरियापुर थाने के पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और परसा थाना को सौंपा दिया । अन्नपूर्णा कम्पनी की तरफ से याचिकाकर्ता सुमित कुमार ने 15 मई को ईमेल के जरिये पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए दावा किया कि पुलिस ने बिना किसी एफआइआर के ही जितेंद्र की गिरफ्तारी कर ली । 4 जून को इसी मामले की सुनवाई में परसा थाना के थानेदार की रिपोर्ट पेश हुई थी l जिसमें इस बात जानकारी दी थी कि उक्त मामले में 3 जून को एफआईआर दर्ज किया गया है। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया पाया कि 29 अप्रैल को हुई गिरफ्तारी बिना किसी एफआइआर के थी इसलिए अवैध थी ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026