परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में मंगलवार को एक बंदी की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसे जेल प्रशासन ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। बंदी की स्थिति नाजुक देख उसे पटना रेफर कर दिया गया। बंदी लक्ष्मीपुर निवासी धनंजय चौहान है। मंडल कारा अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बंदी धनंजय चौहान सुबह अचानक बेहोश होकर गिर गया जिसे जेल में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। पूर्व में ही उसके पिता ने बताया था कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है इसके बाद इसके इलाज के लिए आदेश मांग गया था इसी बीच उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। बता दें कि 302 के मामले में धनंजय चौहान जेल में बंद है और 25 फरवरी को इसने जेल में बंद मैरवा थाना क्षेत्र छोटका मांझा निवासी सूरज शर्मा पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…