परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सराय ओपी क्षेत्र के मखदुम सराय स्थित एक दुकानदार द्वारा खुदरा पैसा नहीं देने पर कुछ शरारती तत्वों ने शुक्रवार को उसके दुकान व घर पर पत्थरबाजी कर दुकानदार सहित उसके दो भाइयों को घायल कर दिया। तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।
घायलों में दीपू कुमार, सत्येंद्र व जितेंद्र कुमार शामिल हैं। घायल दीपू कुमार ने बताया कि मेरे मकान में ही मेरी दुकान है। मोहल्ले में कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। इसमें से कुछ युवक मेरे दुकान में आए और खुदरा रुपये मांगने लगे। मैंने खुदरा देने से मना किया तो उनलोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद घर व दुकान पर पत्थरबाजी की और दुकान से 18 हजार रुपया लेकर भाग गए। वहीं खबर प्रेषण तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…