परवेज अख्तर/सिवान : मैरवा में मेडिकल कॉलेज खोलने की लंबे समय से की जा रही मांग अब पूरी होने वाली है। इसके लिए रास्ता साफ हो गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के द्वारा मैरवा में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग को भोपतपुरा में स्थित कृषि फार्म की 25 एकड़ 3 डिसमिल भूमि हस्तांतरित कर दी गई है। अंचलाधिकारी अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि बिहार सरकार की तरफ से मैरवा में कृषि फॉर्म की भूमि पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की औपचारिकता पूरी कर ली गई है और गेंद बिहार सरकार ने केंद्र सरकार के पाले डाल दिया है। सिविल सर्जन अशेष कुमार ने अंचल अधिकारी को पत्र भेजकर कहा है कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार के द्वारा मैरवा में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए स्वास्थ्य विभाग को भोपतपुरा में 25 एकड़ 3 डिसमिल भूमि हस्तांतरित की है। इस जमीन का दाखिल खारिज करने का उन्होंने सीओ से अनुरोध किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…