सिवान में लोकसभा चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था पर दें ध्यान: डीआईजी

✍️परवेज अख्तर/सिवान:
सारण प्रक्षेत्र के नवागत पुलिस महानिरीक्षक विकास बर्मन अपने पहले दौरे में सीवान पहुंचे. यहां समाहरणालय में डीआईजी श्री बर्मन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.उन्होंने एसपी शैलेश कुमार सिन्हा सहित एसडीपीओ सदर फ़िरोज आलम व एसडीपीओ महाराजगंज राकेश कुमार रंजन के साथ बैठक कर अपराध की समीक्षा की.डीआजी ने बताया कि वे औचक क्षेत्र भ्रमण पर आये थे. जिले की विधि व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी ली.आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में विधि व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई का आदेश डीआईजी ने दिया.

उन्होंने पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों का कहा तक पालन हुआ है इसकी समीक्षा भी की और एसपी को कड़ा निर्देश दिया. जिले के आपराधिक स्थिति के साथ ही चर्चित कांडों के सम्बंध में जानकारी ली.डीआईजी ने कहा कि थाना पहुंचने वाले पीड़ितों की बात तत्काल सुनकर उसपर कार्रवाई की जानी चाहिये, इसमे कोताही बरतने पर कड़ी कार्रवाई होगी.

समीक्षा के दौरान यह जानकारी हासिल की गई हैं कि कार्य प्रणाली में कहां-कहां सुधार की आवश्यकता है.डीआईजी ने बताया कि अगली बार वे वृहत स्तर पर जिले में कानून व्यवस्था आदि की समीक्षा करेंगे जिनमे थानावार समीक्षा होगी.डीआईजी 25 जून 2014 से 2 अगस्त 2015 तक यहां एसपी रह चुके हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026