परवेज अख्तर/सिवान : लंबित अंतरवेतन के भुगतान को लेकर शुक्रवार को रघुनाथपुर प्रखंड के दर्जनों शिक्षकों ने परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के महासचिव विनय तिवारी के नेतृत्व में बीआरसी के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने विभागीय उदासीनता पर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि प्रखंड के मात्र एक तिहाई शिक्षकों का ही अंतरवेतन का भुगतान किया गया है। शिक्षकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस बारे में पूछने पर कोई भी कर्मी सीधा जवाब नहीं देता। विभाग के अधिकारी भी निरंकुश बने हुए हैं। जनवरी 2017 से मार्च 2017 के बीच डीए और अप्रैल 2017 से मार्च 2018 तक का पुनरीक्षित वेतनमान निर्धारण के बाद शिक्षकों का बकाया अंतरवेतन अब तक लंबित है। शिक्षकों ने बीईओ से लंबित अंतरवेतन का भुगतान जल्द करने की मांग की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…