Tarwara Hindi News

पीडीएस दुकानदार से रंगदारी मांगना पड़ा महंगा, प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के सुरवाला गांव निवासी भरत सिंह के पुत्र नीतीश कुमार सिंह ने अपने गांव के ही विक्रमा राम के पुत्र विकास मित्र संजय राम को नामजद करते हुए यह आरोप लगाया है कि संजय राम अपने चार पांच साथियों के साथ मेरे भाई तारकेश्वर सिंह से दस हजार रुपये की रंगदारी की मांग की है। रंगदारी नहीं देने पर गाली गलौज करते हुए जन वितरण प्रणाली दुकान की बिक्री के साढ़े चार हजार रुपये छीन लिए तथा लेकर चले गए। इस संदर्भ के थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जल्द ही नामजद आरोपित विकास मित्र संजय राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026