परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर में सोमवार को पीडीएस संघ ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए एक बैठक आयोजित की. बैठक की अध्यक्षता दिनेश पांडेय ने की. बैठक में राज्य संघ के तत्वावधान में पांच मई से होने वाले हड़ताल को शत प्रतिशत सफल बनाने का निर्णय लिया गया. इसके तहत खाद्दान्न का उठाव व वितरण नहीं किया जाएगा. अध्यक्ष ने कहा कि किसी अधिकारी से डरने की जरूरत नहीं है.
कोरोना का फैलाव हर डीलर के लिये गंभीर खतरा है. राज्य संघ सभी डीलरों के साथ है. बैठक में उपस्थित प्रखंड सचिव उदय शंकर राम, प्रवक्ता इरफान, कामेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष सोनी देवी, योगेंद्र यादव, केके तिवारी, जयराम तिवारी, कुंवर प्रताप सिंह, मोती साह, वशिष्ठ पांडेय, शर्मा यादव आदि लोगों ने हड़ताल को सफल बनाने का समर्थन किया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…