Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

रामनवमी पर्व को ले शांति समिति की बैठक संपन्न

परवेज अख्तर/सिवान :-रामनवमी पर्व को ले एमएच नगर थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ डॉ दीपक कुमार सिंह ने की। जबकि नेतृत्व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने की। बैठक में अगामी 25 मार्च से आयोजित रामनवमी पर्व को शांतीपूर्ण संपन्न को चर्चा की गई। साथ ही 22 मार्च को केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए कर्फ्यू का समर्थन करने को कहा गया। देश में चल रहे कोरोना वायरस महामारी के बचाव पर चर्चा किया गया। इस दौरान बीडीओ डॉ श्री सिंह ने कहा कि देश मे चल रहे इस संक्रमित रोग से बचने के लिए भीड़ नही लगाएंगे। साथी ही उन्होंने कहा कि रामनवमी जुलूस में लाउड स्पीकर पर कंट्रोल व भक्ति गाना ही बजाना है। वही बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि 25 मार्च से होने वाले रामनवमी जुलूस निर्धारित मार्ग से ही होकर जुलूस जाएगा। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के हथियार का प्रदर्शन नहीं करने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही जुलूस के दौरान शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। इस पर्व को आपसी भाईचारगी एवं शांति तथा सौहार्द वातावरण में मनाएं। असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रशासन की कड़ी निगाह है। अफवाह फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। मौके मुखिया प्रतिनिधि डब्ल्यू खान, मोतीलाल प्रसाद, शंभू यादव, विजय कुशवाहा, कृष्णा जायसवाल, जावेद अली, रांधा साह, छठुलाल गुप्ता, सरबिंद गुप्ता, मनोज गुप्ता, पिंटू खान, कृष्णा प्रसाद, लक्ष्मीकांत पाठक, राजू मिश्र, राजू प्रसाद, गोपाल साह, आलोक प्रसाद, शशिभूषण गुप्ता, वृजानंद शर्मा, मनीष पांडेय, मनोज प्रसाद, शत्रुघ्न प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026