परवेज़ अख्तर/सिवान:- महाबीरी मेला को लेकर बसंतपुर थाना परिसर में गुरुवार की शाम शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष रणधीर कुमार की अध्यक्षता में बुलाई गई. बैठक में जुटे लोगों से साफ तौर पर थानाध्यक्ष ने कहा की बढ़ रहे कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल मुहर्रम व महाबीरी मेला पर पुर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है. साथ ही मुहर्रम व महाबीरी मेला के जुलूस व अखाड़े भी नही निकाले जाएंगे.
उन्होंने लोगों से कोरोना महामारी में इबादत व पूजा-अर्चना अपने-अपने घरों में रह कर ही करने की बात कही. निर्देश का उल्लंघन होने पर उचित कारवाई भी की जाएगी. बैठक में जुटे जनप्रतिनिधियों व लोगों से कोरोना काल मे किसी भी तरह के मेला व जुलूस पर रोक लगाने में प्रशासन का सहयोग करने का अपील भी किया गया. बैठक में मुखिया नजीर अंसारी, संजीव कुमार सिंह, म. लुकमान अंसारी, एजाज अली सिद्दीकी, राजन सिंह, अवधेश सिंह, खेदारु मियां, म. हसनैन आदि मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…