सिवान में स्वतंत्रता दिवस व मोहर्रम को ले शांति समिति की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज व लकड़ी नबीगंज ओपी में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा मोहर्रम को ले शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा मोहर्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं कोविड गाइडलाइन के तहत मनाने का निर्देश दिया गया। साथ ही अफवाह से बचने तथा घरों में मोहर्रम मनाने का निर्देश दिया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। हुसैनगंज थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता सीओ सुनील कुमार एवं थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने की। सीओ ने कहा कि मोहर्रम के अवसर पर किसी प्रकार का जुलूस, ताजिया नहीं निकालना है।

कहीं भी भीड़ नहीं जुटानी है। अपने घरों में ही सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाएं। बैठक में एएसआइ एसके गहलौत, राकेश कुमार सिंह, सीआइ मनोज कुमार साह, मुखिया विजय चौधरी, हरेराम यादव, नीतीश कुमार, बसीरुद्दीन सिद्दीकी, टुन्ना अंसारी, कलक्टर साह, सरपंच अरमानुल्लाह सिद्दीकी, हीरालाल राम, लडन, बीडीसी प्रतिनिधि इश्तेयाक अहमद, अवध लाल साहनी, पूर्व प्रमुख बाबुद्दीन आजाद, रवींद्र मांझी, अदनान अहमद, सत्यप्रकाश, मो. हसन, जुल्फिकार अली भुट्टो सहित आदि उपस्थित थे।

वहीं लकड़ी नबीगंज ओपी परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, मोहर्रम एवं महावीरी मेला को लेकर सीओ अजय कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण करने, मोहर्रम पर ताजिया जुलूस नहीं निकालने का निर्णय लिया गया। ओपी प्रभारी सूरज कुमार ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में लगने वाले सभी महावीरी मेला व जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। सभी को सादगीपूर्ण तरीके से हनुमान की पूजा करनी है। बैठक में राजद नेता सुरेंद्र पांडेय, उप प्रमुख अयूब मियां, मुखिया अली हैदर, मुखिया शैलेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024