परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना परिसर में गुरूवार को रामनवमी, चैती छ्ठ व रमजान को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक को आयोजित की गई. इसमें प्रखंड भर के कई गांवों से लोग पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता अंचलधिकारी आनन्द कुमार गुप्ता ने की. थानाघ्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी, चैती छठ व रमजान में कोविड- 19 महामारी नियंत्रण को लेकर सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशों के हिसाब से कार्य करना है. सामूहिक जमावड़े पर पूरी तरह रोक लगेगी।
लोग अपने अपने घरों से ही पूजा पाठ करेंगे. किसी तरह का कोई भी जुलूस आदि निकालना मना है. अंचलाधिकारी आनन्द कुमार गुप्ता ने कहा कि अभी मानव जीवन पर संकट व्याप्त है. इस संकट से बचने के लिए हम सभी को केवल इतना ही करना है कि हम सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कम से कम घर से बाहर निकलें और घर से निकलने के पहले मास्क जरूर लगा लें. बैठक में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, एएसआई वशिष्ठ राय, बच्चा प्रसाद, अनिल ओझा, बबलू सिंह, रितेश सिंह, प्रभाकर तिवारी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…