परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना परिसर में होली एवं शबे बरात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर उपस्थिति एएसपी जितेंद्र पांडेय ने कहा कि होली पर्व के मौके पर ऑर्केस्ट्रा डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कोरोना संक्रमण को लेकर सार्वजनिक जगहों पर बड़े पैमाने पर होली मिलन समारोह के आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा। वही शबे बरात के मौके पर असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव तथा अफवाहें फैलाने पर प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान सभी चौक चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे।ताकि किसी तरह की गड़बड़ी होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित मामलों से निपटा जा सके।अन्य दिनों की अपेक्षा पर्व को लेकर इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गयी है। जिला प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सभी इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से कहा कि कोरोना को मद्देनजर रखते हुए शांति सद्भावना एवं आपसी भाईचारे के बीच होली पर्व धूमधाम से घरों पर मनाए जाने की अपील की। मौके पर जदयू नेता अब्दुल करीम रिजवी मुखिया पति वशिष्ठ प्रसाद, मुखिया धर्मेंद्र तिवारी, शंभू तिवारी, रहमतुल्लाह अंसारी, सलीम कुरैशी, अहमद अली, सोहेल अहमद, जदयू नेता अमरजीत सिंह, महेश तिवारी, मो. मुर्तुजा, मो. अफजल, मनंजय सिंह आदि थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…