Categories: पटना

तिहरे हत्याकांड के विरोध में उग्र हुए लोग….शुरु हुआ अनिश्चितकालीन धरना….पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश….

पटना: दरभंगा में भूमाफियाओं और कथित रूप से पुलिस की मिलीभगत से दरभंगा में हुए तिहरे हत्याकांड के विरोध में स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. जीएम रोड दरभंगा में हुए तिहरे हत्याकांड से पूरा मिथिला स्तब्ध है. इस हत्याकांड में भूमाफियाओं द्वारा पुलिस की मिलीभगत से एक ही परिवार के चार लोगों को जिन्दा जलाया गया जिसमें से तीन की मौत हो चुकी है।

दरभंगा पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत के विरोध में और मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए मिथिला राज्य निर्माण सेना द्वारा सुमन जी चौक जी एम रोड पर मिथिला राज्य निर्माण सेना द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है।

मिथिला राज्य निर्माण सेना ने इसके अतिरिक्त अपनी दो अन्य मांगे रखी हैं. पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिले और परिवार में एकमात्र जीवित बची निक्की को सरकारी नौकरी दी जाए. मिथिला राज्य निर्माण सेना के अनिश्चितकालीन धरना में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजेश झा के साथ अभय झा नुनु, आनंद ठाकुर, रचना झा, दिलीप झा, गूँजेश कुमार, विक्रम विक्की, अरविंद अरुण सहित सैकड़ों सेनानी भाग ले रहे हैं. राजेश झा ने बताया कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन औऱ उग्र हो जाएगा।

दरभंगा के जीएम रोड में गत 10 फरवरी को घर तोड़ने और आग लगाने की घटना हुई थी. इस घटना में तीन लोगों की मौत से शहर में अपराधियों के बुलंद हौसले को लेकर व्यापक रोष देखा जा रहा है. 16 फरवरी को भी कुछ संगठनों ने दरभंगा बंद किया था. इस मामले में भूमाफिया द्वारा जबरन जमीन कब्जाने के कारण इस वीभत्स घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026