परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महादेवी ओपी क्षेत्र मालवीय चौक पर एक महिला से मंगलसूत्र छीन कर भाग रहे चोर को स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया जबकि एक चोर भागने में सफल रहा। भीड़ ने चोर की पिटाई करने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। महादेवा ओपी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बरहन बाजार निवासी कमलेश देवी मंगलसूत्र गूंथवाने के लिए ज्वेलरी की दुकान पर आई थी। मंगलसूत्र गूंथवाने के बाद मंगलसूत्र को बगल में रख कर कागज निकालने लगी, तभी दो युवक आकर मंगलसूत्र लेकर भागने लगे। महिला के हल्ला करने पर लोगों द्वारा एक चोर को पकड़ लिया गया, जबकि एक फरार हो गया। गिरफ्तार चोर को पुलिस को सौंपा दिया गया। पकड़ गया चोर महादेवा सलेमपुर निवासी दीपक कुमार है जिसके जेब से मंगल सूत्र बरामद हुआ। उसे पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं फरार चोर सलेमपुर निवासी पवन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…