परवेज अख्तर/सिवान:- नगर थाना क्षेत्र के डीएवी मोड़ के समीप ओवर ब्रिज के नीचे एक मोटरसाइकिल चोर को लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. मिली जानकारी के अनुसार डीएवी मोड़ पर चाय की दुकान पर लोग चाय पी रहे थे. तभी लगभग 11 बजे एक युवक एक बाइक पर जाकर बैठ गया और कुछ देर के बाद हैंडल को जोरदार घुमाया. हैंडल की आवाज सुन चाय पी रहे लोगों ने उस पर गौर किया और देखा कि युवक वाहन लेकर जा रहा है.
तभी मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. पूछताछ से पता चला कि यह बाइक युवक का नहीं है. जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिया गया युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खालिसपुर निवासी बताया जा रहा है. वहीं पुलिस की माने तो युवक के खिलाफ किसी ने आवेदन नहीं दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…