सिवान नकली पिस्टल लेकर पहुंचे युवक को लोगों ने पकड़ा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के नई बस्ती में शुक्रवार की देर शाम नकली पिस्टल लेकर लूट की घटना को अंजाम देने पहुंचे एक लुटेरे को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान आरोपित ने दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला भी किया। इसके बाद दुकानदार गंभीर रूप से जख्मी हो गया । पकड़े गए युवक की पहचान गोरेयाकोठी गांव निवासी रजनीश कुमार के रूप में हुई है।

पीड़ित दुकानदार की पहचान महादेवा ओपी क्षेत्र के नई बस्ती मालवीय नगर निवासी अवध किशोर प्रसाद के रूप में हुई । अवधेश किशोर के हाथ में चाकू लगी थी। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि एक युवक उनके दुकान पर पिछले तीन-चार दिनों से कुछ सामान खरीदकर आनलाइन ट्रांजेक्शन करता था। शुक्रवार की शाम वह दुकान पहुंचा और रुपये ट्रांसफर करने के दौरान लूटपाट करने की कोशिश की। इस दौरान जब मैंने इसका विरोध किया तो चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने के दौरान मेरे हाथ में चाकू लग गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026