Categories: पटना

बार बालाओं संग देर रात तक थिरके लोग, कोरोना गाइडलाइंस की खुलेआम उड़ी धज्जियां

पटना: बिहार में एक तरफ जहां कोरोना वायरस के रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला पश्चिमी चंपारण के जोगापट्टी का है। यहां शादी समारोह में लोगों ने खुलेआम नियम-कायदों और कोरोना गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ाईं।

जिले में हजारों लोग न केवल बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के दिखाई दिए बल्कि उन्होंने बार बालाओं के साथ जमकर ठुमके भी लगाए। जोगापट्टी प्रखंड के मच्छर गांव पंचायत के करखानाटोला गांव में बीती रात बारात में हजारों की संख्या में लोग दिखे। उनमें कोरोना संक्रमण का बिलकुल भी डर नहीं दिखाई दिया।

हजारों की भीड़ का बार बालाओं के साथ डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। नाइट कर्फ्यू में इस तरह से हजारों लोगों के इकट्ठा होने से पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो में लोग साफतौर पर बिना मास्क के नजर आ रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026