परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के कई पंचायतों में अप्रवासी मजदूरों के क्वारंटाइन नहीं होने से लोगों में रोष हैं। पंचायतों में अप्रवासी मजदूरों के आने के बाद उन्हें क्वारंटाइन नहीं किए जाने से पंचायत के लोगों में संक्रमण फैलने की संभावना बनी रहती है।
लोगों के कहने के बावजूद भी जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से उन्हें क्वारंटाइन नहीं किया जा रहा है। जिससे महामारी फैलने की संभावना बनी हुई है। अपराधी प्रवृत्ति या संभ्रांत परिवार के लोगों द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ दबंगई दिखाते हुए लोगों से मिलने जोड़ने का काम कर रहा है। वही जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रवासियों पर कोई दबाव नहीं बनाया जा रहा है। उन्हें इस बात का डर सताने लगा है। कहीं दबाव बनाने पर उनका वोट बैंक खिसक न जाए।
इस बात को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा लोगों की शिकायतों दरकिनार किया जा रहा है जिससे लोग डरे व सहमे हुए हैं। गोरेयाकोठी सीओ विकास कुमार ने बताया कि रेड जोन से आनेवाले अप्रवासीयों मजदूरों को कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए हर हाल में क्वॉरेंटाइन किया जा रहा है। शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…