परवेज़ अख्तर/सिवान:
गोरेयाकोठी के सरारी में शनिवार को गोरेयाकोठी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक देवेशकांत सिंह का नागरिक अभिनंदन स्थानीय ग्रामीणों ने किया. साथ ही कार्यक्रम में जुटे गुरुजनो को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के आयोजक श्याम किशोर मिश्रा व अन्य ने विधायक व गुरुजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया. नागरिक अभिनंदन सह कंबल वितरण समारोह के मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद विधायक ने दो सौ से अधिक असहाय व गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. क्षेत्र के मुनेश राम, मीनावती देवी, रामविश्वास साह, राजपति देवी, पन्ना कुंवर, हीरा महतो, मोती महतो, रीता कुंवर, चंपा कुंवर, मुन्नी देवी, सोना देवी समेत सैकड़ो लोगों के चेहरे कंबल पाकर खिल उठे. आयोजित सभा को संबोधित करते विधायक ने कहा की आपलोगों ने मुझ पर विश्वास जताते हुए गोरेयाकोठी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेवारी सौंपी है.
आपके विश्वास पर ताउम्र आँच नही आने दूंगा. आपके उम्मीद व विश्वास के लिए मै आपलोगों का आजीवन ऋणी भी रहूंगा. विधायक ने कहा की क्षेत्र का सर्वांगिक विकास ही मेरी एकमात्र प्राथमिकता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनय गिरी व मंच संचालन प्रमोद कुमार तिवारी ने किया. मौके पर प्रो.कपिलेश्वर राय, राजीव रंजन पांडेय, श्यामकिशोर तिवारी, पंचानंद मिश्रा, मुखिया सच्चिदानंद तिवारी, सोनू सिंह, कुबेर प्रसाद, शंभू प्रसाद सिंह, अशर्फी प्रसाद, दिनबंधु पांडेय, ब्रजेश सिंह, नीलू सिंह, बांकेबिहारी सिंह, दरोगा प्रसाद, इंदल प्रसाद, बिंदा प्रसाद, नीरज गुप्ता, शिवमोहन तिवार, अंकज सिंह, भानूप्रताप सिंह, हृदया सिंह, राजू मिश्रा, हरिकिशोर तिवारी, वसी अहमद खाँ, राजन सिंह, शिवशंकर यादव, राधेश्याम मिश्रा समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…